24×7 इमरजेंसी  ·  Hospital open 24×7
कॉल करें 73797 33016

विभाग

हड्डी रोग, जोड़ प्रत्यारोपण व रीढ़ (ऑर्थोपेडिक्स)

Orthopaedics, Joint Replacement & Spine

फ्रैक्चर, जोड़ों का दर्द, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण, और कमर व रीढ़ की समस्याएं।

हड्डी रोग विभाग में हड्डी, जोड़ और रीढ़ की समस्याओं का इलाज होता है, एक्सीडेंट के बाद फ्रैक्चर से लेकर घुटने और कमर के पुराने दर्द तक। ऑपरेशन थिएटर और एनेस्थीसिया की सुविधा यहीं है।

किन बीमारियों का इलाज होता है

  • फ्रैक्चर: C-Arm से हड्डी का ऑपरेशन और प्लास्टर
  • घुटने और कूल्हे का दर्द, गठिया
  • घुटना और कूल्हा बदलना (जोड़ प्रत्यारोपण)
  • कमर दर्द और सायटिका
  • रीढ़ की हड्डी की समस्याएं
  • जोड़ बदलने की आधुनिक सुविधा

ज़रूरी जानकारी

हर जोड़ या कमर की समस्या में ऑपरेशन ज़रूरी नहीं होता। इलाज आमतौर पर दवा, फिज़ियोथेरेपी और दिनचर्या में बदलाव से शुरू होता है; इनसे आराम न मिले तब जोड़ प्रत्यारोपण या रीढ़ के ऑपरेशन पर विचार किया जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घुटना प्रत्यारोपण कब ज़रूरी होता है?

जब गठिया का दर्द रोज़ के काम, जैसे चलना या सीढ़ी चढ़ना, मुश्किल कर दे और दवा व फिज़ियोथेरेपी से आराम न मिले। जांच और X-ray के बाद सर्जन तय करते हैं।

क्या हर कमर दर्द गंभीर होता है?

ज़्यादातर कमर दर्द आराम और इलाज से ठीक हो जाता है। अगर दर्द पैर तक जाए, या सुन्नपन, कमज़ोरी या पेशाब की दिक्कत हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

क्या एक्सीडेंट के मरीज़ देखे जाते हैं?

हां। हॉस्पिटल इमरजेंसी के लिए 24×7 खुला है।

डॉक्टर से मिलना है?

OPD रोज़ सुबह 11 – दोपहर 2 · हॉस्पिटल और इमरजेंसी 24×7

कॉल करें 24×7WhatsAppनक्शा